फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम करने गए किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव लालपुर सथिनी निवासी वृद्ध शुक्रवार की रात खेत पर गए थे। खेत के किनारे लगी बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी 73 वर्षीय किसान उदय प्रताप सिंह चौहान शुक्रवार की देररात खेत पर गए थे। रात में किसी तरह से खेत के किनारे लगी बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन वृद्ध को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें