फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के करुआमई गांव में शनिवार रात एक किसान ने गांव के बाहर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में मृतक के भतीजे अंकित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव करुआमई निवासी बलराम सिंह यादव (45) खेती करते थे। वह अपने छोटे भाई अजयपाल सिंह और अमित के साथ एक ही मकान में रहते थे। शनिवार शाम बंटवारे को लेकर बलराम का अपने भाइयों से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर बलराम घर से चले गए। झगड़े की ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस गांव पहुंची। जानकारी जुटाने के बाद अजयपाल और अमित को पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव लोगों ने पेड़ के सहारे फंदे से लटका बलराम सिंह का शव देखा। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें