मैनपुरी। शहर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आयुष कुमार ने जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में आयुष का चयन हुआ है। आयुष की सफलता पर जिले के प्रबुद्धजनों ने बधाई दी है।
स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र आयुष कुमार पुत्र अरुण कुमार ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2021 में सफलता हासिल की है। दो चरणों में हुई परीक्षा में आयुष ने प्रथम चरण में 18वीं रैंक हासिल की, जबकि द्वितीय चरण की परीक्षा में 190 में से 128 अंक हासिल की हैं। आयुष का राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयन होने पर उसे प्रतिमाह सरकार की तरफ से दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
आयुष की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक यादव, प्रबंध निदेशक देवकीनंदन खारिया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत थोटे, जनता इंटर कॉलेज नौनेर के प्रधानाचार्य मयंक यादव, डॉ. एके राठौर, अंजुल दुबे, ओमेंद्र यादव, कैप्टन महेंद्र प्रताप सिंह, मुख्तयार सिंह, आरके यादव, रवि चौहान, भानु राठौर, राजेश यादव, संतोष कुमार, प्रेमपाल सिंह, दिनेश जैन आदि ने बधाई दी है।