फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला किसान का शव , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
कासगंज। मृतक किसान होरीलाल का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मंगलवार की सुबह एक किसान का शव अलीगढ़ जनपद के गंगीरी क्षेत्र में खेत में पड़ा मिला। वह एक दिन पूर्व खेत पर काम करने के लिए जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं आया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

होरीलाल (45) निवासी नगला नंदे कासगंज सोमवार को लगभग नौ बजे खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। इसके बाद वह घर पर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन ने उसकी तलाश की। मंगलवार की सुबह उसका शव उसी के खेत गंगरी क्षेत्र जनपद अलीगढ़ में काली नदी के निकट पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके चचेरे भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि उसकी हत्या कर शव खेत पर डाला गया है। मामले की तहरीर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें