कासगंज में योगी सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। हाथरस में दुष्कर्म पीड़ित की मौत के बाद परिवार से मिलने आ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने योगी सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा है कि कांग्रेसी नेता हाथरस में पीड़िता के घर परिजनों ने मिलने जा रहे थे। उनके साथ ऐसा व्यवहार करना गलत है। उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियाें से मारा है। यह सरकार व पुलिस प्रशासन की तानाशाही है। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित यादव ने सरकार को तानाशाह सरकार बताते हुए प्रदर्शन किया। रोडवेज बस स्टैंड के निकट सरकार का पुतला फूंका। सौरभपाल, दीपक धनगर, सिद्धार्थ वाल्मीकि, जतिन पाल, किशनपाल, अनिकेत वाल्मीकि, आदित्य प्रताप, रवि राजपूत, सफीक खान, सौरभ सोलंकी आदि मौजूद रहे। संवाद