कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बैठा मैन सिंह।
मैनपुरी। नगला हिम्मत थाना दन्नाहार में बैनामा कराई गई जगह पर आरोपी निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं। जबकि आरोपी ग्राम समाज की काफी जगह पर कब्जा किए हुए हैं। पीड़ित परिवार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थिति तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गया है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के नगला हिम्मत निवासी मेन सिंह ने बताया वह पत्नी रचना देवी और छोटे बच्चे के साथ अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी, तब 17 सितंबर 2021 को उन्होंने रहने के लिए घर बनाने के लिए एक जमीन का बैनामा कराया था।
उसी के पास ग्राम समाज की काफी जगह है, इस जमीन पर गांव के अराजक तत्व कब्जा किए हुए हैं। वहां पर फसल करते हैं। उन्हें बैनामा कराई गई जगह पर भी रहने नहीं दे रहे हैं। पूर्व में भी वह लोग इस मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। तब उन्हें आश्वासन देकर उठा दिया गया था, लेकिन अभी तक उन्हें जगह पर कब्जा नहीं मिला है। रचना देवी का कहना है कि जब तक उन्हें हक नहीं मिलता, वह परिवार के साथ तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठी रहेंगी।