फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आईएमए अध्यक्ष के अस्पताल में डायरिया से पीड़ित बच्चे की मौत पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 25 May 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

छह महीने का बच्चा डायरिया से पीड़िता था। उसका उपचार डॉ. ओपी यादव चाइल्ड अस्पताल में चला। परिजनों ने स्टाफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : Dr OP Yadav at Child Hospital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अर्जुन नगर स्थित डॉ. ओपी यादव चाइल्ड अस्पताल में मंगलवार को बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यह अस्पताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के अध्यक्ष का है। स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।

विज्ञापन

 
बिचपुरी के डावली गांव निवासी सोनू का छह महीने का बेटा जतिन डायरिया से पीड़ित था। परिजनों ने तीन दिन पहले अर्जुन नगर स्थित डॉ. ओपी यादव चाइल्ड अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की दोपहर परिजन बच्चे को डिस्चार्ज करा ले गए। शाम को शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर एकत्रित होकर हंगामा किया। पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। डॉक्टर की अनुपस्थिति में स्टाफ ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। 

अस्पताल संचालक ने यह कहा 

आईएमए अध्यक्ष और अस्पताल संचालक डॉ. ओपी यादव का कहना है कि बच्चे को उल्टी-दस्त हो रहे थे। परिजन जबरदस्ती बच्चे को डिस्चार्ज कराकर ले गए। कहीं और इलाज करवाया। मौत होने के बाद परिजनों ने यहां हंगामा किया। उन पर इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है।

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि अस्पताल में कुछ लोग जुट गए थे। उन्हें समझाया गया। इस पर वो चले गए। मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें