फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम के आंखें खोलने से पहले छिना मां का साया...अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की माैत, परिजनों का हंगामा

Wed, 17 Dec 2025 07:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से नस कट गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इससे प्रसव के बाद महिला की माैत हो गई। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कालिंदी विहार स्थित महादेव हॉस्पिटल में प्रसूता का शव रख परिजन ने बुधवार को हंगामा किया। परिजन ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा होने पर स्टाफ भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सील करते हुए मरीज की भर्ती पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


खंदौली के वमन गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी डॉली (28) को प्रसव पीड़ा होने पर कालिंदी विहार स्थित महादेव अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब सात बजे ऑपरेशन के जरिये उसने बेटे को जन्म दिया। आरोप लगाया कि ऑपरेशन में लापरवाही से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

रक्तस्राव पर काबू पाने के लिए आठ यूनिट खून चढ़ाया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। देर रात करीब दो बजे गंभीर हालत में प्रसूता को जबरन सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। नवजात को शाहदरा स्थित निजी अस्पताल में एनआईसीयू में रखा गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजन ने शव को सड़क पर रखकर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया और करीब दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने शांत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया है। नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
उधर, अस्पताल संचालक धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि आरोप निराधार हैं, गंभीर हालत में प्रसूता को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

नहीं मिली इलाज की फाइल
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसूता की मौत की जानकारी पर टीम को जांच करने के लिए भेजा। मौके पर स्टाफ नहीं मिला। अस्पताल में कोई मरीज नहीं मिले, पूछताछ में पता चला कि तीमारदार अपने मरीज को लेकर चले गए हैं। टीम ने संचालक धर्मेंद्र कुमार चौधरी को फोन कर बुलाया। उनसे मरीज के इलाज की फाइल मांगी तो उन्होंने बताया कि प्रसूता के रेफर करते वक्त साथ भेज दी थी। पूछताछ में संचालक ने बताया कि प्रसव डॉ. अनुष्का पचौरी ने कराया है। इस पर टीम ने उनसे भी फोन पर बात की। ऑपरेशन थिएटर सील करते हुए अस्पताल में मरीज भर्ती पर रोक लगा दी है। मामले की जांच करा रहे हैं।

मासूम से छिना मां का साया
जितेंद्र की दो बेटियां प्रिया (6) और रिया (3) पहले से हैं। प्रसव के कुछ ही घंटों बाद प्रसूता की मौत से घर में मातम छा गया है। नवजात के साथ दो मासूम बच्चों के सिर से भी मां का साया छिन गया।

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें