फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिरोजाबाद के जसराना में जिंदा जला परिवार, तीन बच्चों की मौत; पति-पत्नी की हालत गंभीर

Sun, 03 Dec 2023 10:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

 झोंपड़ी में सो रहे तीनो बच्चे और पति-पत्नी झुलस गए, जिसमे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी की उपचार के दौरान जान चली गई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के जसराना में जिंदा जला परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के डेरा बंजारा में अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में झोपड़ी में सो रहे एक परिवार के दो बच्चों की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसी बेटी और पति-पत्नी को पुलिस ने आगरा में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यहां की है घटना 
थाना जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत डेरा बंजारा में 30 वर्षीय शकील पुत्र कल्लू खान को प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान मिला था, जो निर्माणाधीन है। वह तीन बच्चों और पत्नी के साथ झोपड़ी में रह रहा था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहा था, तभी अचानक अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई। इससे पहले कि झोपड़ी में सो रहे परिवारीजन कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इस आग में जलकर दो बच्चे चार वर्षीय बेटा अनीश और एक वर्षीय बेटी रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें - इतनी भीषण टक्कर...चीख तक नहीं निकली, ऑटो से छिटक सड़क पर गिरी महिला; बच्चे का सिर कट गया
विज्ञापन



उपचार के दौरान हुई बेटी की मौत
आग लगने की जानकारी पर इंस्पेक्टर विनय मिश्रा पुलिस फोर्स और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह शकील और उनकी पत्नी नेमजादी व छह वर्षीय बेटी सामना को आगरा में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान सामना की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारी
 इस घटना के बाद नायब तहसीलदार नरेश पाल सिंह घटना स्तर पर पहुंचे हैं। जहां पर घटना की जानकारी ली है। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लगी थी, जिसमें जलने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें