फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सब्जी के दामों में मंदी से ग्राहक खुश, किसान परेशान

Tue, 30 Dec 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जरार की सब्जी मंडी में मंदी
विज्ञापन
बाह। आवक बढ़ने के साथ बाह, जैतपुर, बटेश्वर, जरार, भदरौली, पिनाहट, स्याहीपुरा की मंडियों में सब्जियों के दाम घट गए हैं। सब्जियों के साथ हरी मिर्च और धनिया मुफ्त मिलने लगा है। मंडी में सब्जियों के दामों में मंदी से ग्राहक खुश हैं, लेकिन किसान अच्छी कमाई की उम्मीदें टूटने से परेशान हैं।
विज्ञापन

सहालग के बीतते ही मंडी में सब्जी के दामों में गिरावट शुरू हुई थी। आढ़ती प्रमोद सिसौदिया, मनोज कुमार ने बताया कि हफ्तेभर में सब्जियों के दाम में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मटर के दाम 60 रुपये प्रति किलो से घटकर 30 रुपये, मेथी के दाम 30 रुपये प्रति किलो से घट कर 10 रुपये, गाजर के दाम 25 रुपये प्रति किलो से घटकर 10 रुपये, आलू के दाम 70 रुपये प्रति किलो से घटकर 40 रुपये, टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो से घट कर 25 रुपये, मूली के दाम 20 रुपये प्रति किलो से घटकर 10 रुपये, गोभी के दाम 30 रुपये प्रति किलो से घटकर 15 रुपये, शिमला मिर्च के दाम 60 रुपये प्रति किलो से घटकर 35 रुपये, पालक के दाम 35 रुपये प्रति किलो से घटकर 5 रुपये, बैंगन के दाम 30 रुपये प्रति किलो से घटकर 15 रुपये हो गए हैं। बताया कि मिर्च के दाम सुर्ख हुए हैं। हफ्तेभर में 50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये किलो हो गए हैं। जबकि लौकी के दाम 15 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 30 रुपये, प्याज के दाम 15 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 25 रुपये हो गए हैं। दाम घटने से किसान परेशान हैं। बर का पुरा के किसान रामप्रकाश कुशवाह, बिजौली के सोवरन सिंह, जरार के रामसेवक, हिंगोटखेड़ा के प्रताप सिंह ने बताया कि सब्जियों के दाम में भारी गिरावट से किसानों के अच्छी कमाई के अरमानों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें