फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा के वादे खोखले, अटलजी का घर तक पड़ा है टूटा

Tue, 30 Dec 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। सपा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सोमवार को बटेश्वर पहुंचे ऊदल सिंह कुशवाह ने ब्रह्मलाल महाराज मंदिर में पूजा अर्चना की। बताया कि 2027 में सपा की सरकार बनने की प्रार्थना की है। निशाना साधा कि भाजपा खोखले वादे करती है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर काम का ढिढोंरा पीटा है, सच्चाई ये है कि उनका आवास तक टूटा पड़ा है, जीर्णोद्धार तक नहीं हुआ है। सपा नेता सुधीर दुबे ने बताया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए सपाई गांव-गांव, गरीब एवं किसान के घर पर जाएंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, अंशू रानी निषाद, राजेश यादव, रामसिंह आजाद, जसवंत सिंह यादव, चरन सिंह यादव, पप्पू यादव प्रधान, घनश्याम भारतीय, अनिल बरुआ, राकेश यादव प्रधान, सुभाष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें