फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस के हटते ही फिर वसूली शुरू, जाम में फंसे लोगों का रास्ता रोक रहे नकली किन्नर

Mon, 22 Feb 2021 01:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ी से पैसे लेते नकली किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा एनएच-2 पर खंदारी फ्लाईओवर से पुलिस के हटते ही रविवार को नकली किन्नर वसूली के लिए पहुंच गए। ये वाहनों का रास्ता रोककर पैसा मांग रहे थे। दोपहर को एक से चार बजे तक पांच किन्नर वाहन चालकों को परेशान करते रहे। इस दौरान एक  सिपाही तक नहीं आया। पहले नकली किन्नरों का एक गुट वसूली के लिए आता था, इस बार दो आए।
विज्ञापन


आईएसबीटी पर दिन में कई-कई घंटे ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में परेशान लोगों का रास्ता नकली किन्नर रोकते हैं तो वे उन्हें पैसा दे ही देते हैं। पुलिस के पास इन नकली किन्नरों की शिकायतें पहुंची है। इस पर पिछले सप्ताह पुलिस तैनात की गई थी। तब से ये नहीं आ रहे थे।

ये भी पढ़ें: आगरा में दोहरी मार: ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों से वसूली कर रहे नकली किन्नर
विज्ञापन


रोडवेज की बस के अंदर भी वसूली
आईएसबीटी के सामने दोपहर एक बजे नकली किन्नरों का एक गुट चार पहिया और दो पहिया वाहनों के चालकों से वसूली कर रहा था। दूसरा गुट रोडवेज की बस में घुस गया। यह लोगों से पैसे मांग रहा था। अलीगढ़ जा रही बस में लोगों ने इनका विरोध किया तो नीचे उतर आए।
विज्ञापन

15 मिनट तक कार को जाने नहीं दिया
खंदारी फ्लाईओवर पर दोपहर 1:30 बजे कार के आगे एक नकली किन्नर खड़ा हो गया। दूसरा कार सवार लोगों से पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं मिले तो आगे खड़ा किन्नर हटा नहीं। 15 मिनट तक कार खड़ी रही। इसके बाद कार सवार लोगों ने 20 रुपये दिए। तब कार आगे जा पाई।

कार्रवाई की जाएगी
एनएच-2  पर जाम में फंसे वाहनों से नकली किन्नरों की अवैध वसूली की शिकायत पर पुलिस को तैनात किया था। इसके बाद से वसूली नहीं हुई। अब नकली किन्नर फिर से आए हैं तो इन पर कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस को इसके निर्देश दे दिए हैं। - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें