सोशल और अश्लील वेबसाइटों पर ढूंढते थे ग्राहक
योग गुरु स्वामी रामदेव की फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवा बेचने वाला गिरोह सोशल मीडिया और अश्लील वेबसाइटों पर विज्ञापन जारी कर ग्राहक तलाशता था। विज्ञापन पर दर्ज टेलीफोन नंबरों पर ग्राहकों के फोन करने पर कॉल सीधे सेंटर में डायवर्ट होती थी।
यहां से ऑर्डर बुक कर दवाएं ग्राहकों तक भेजी जाती थीं। दवा भेजने के लिए हैमर ऑफ थॉर, नव्या ग्रुप, आरके हेल्थकेयर और एसके ट्रेडर्स फर्म का प्रयोग किया जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इन बातों का खुलासा किया है।
आगरा: रामदेव की तस्वीर लगाकर बेच रहे थे नकली यौन शक्तिवर्धक दवा, दो आरोपी गिरफ्तार