फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीएसटी अधिकारी बनकर बुटीक पर वसूली करने आया युवक, पोल खुलते ही छूटा पसीना; खूब किया प्रयास बच न सका

Mon, 22 Jul 2024 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक बुटीक पर वसूली करने पहुंचा फर्जी जीएसटी अफसर पकड़ा गया। पोल खुलते ही उसके पसीने छूट गए। हालांकि उसने खुद को बचाने के लिए हेलमेट से हमला भी कर दिया. लेकिन वो वहां से भाग नहीं सका। 

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर में बुटीक पर वसूली करने पहुंचा एक फर्जी जीएसटी अफसर पकड़ा गया। बुटीक संचालिका ने शक होने पर पकड़ा तो उसने हेलमेट से हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी सरजू यादव ने पुलिस को बताया कि उनका कमला नगर में बुटीक है। 16 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह जीएसटी से बोल रहा है। दुकान पर जांच करने आना है। 18 जुलाई को फिर उसी व्यक्ति का फोन आया। उन्होंने उसे दुकान पर आने को बोला। वह दुकान पर आया।

उन्होंने अपने सीए को बुला लिया। सीए ने जब उस युवक से बातचीत की तो शक हुआ। उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने हेलमेट से दुकान का शीशा तोड़ दिया। मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम लगाई। कई दुकानदारों से पता चला कि आरोपी उनके पास भी वसूली करने आता था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजेंद्र कुमार निवासी धूलियागंज बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें