फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान नगर में नकली घी की फैक्टरी पकड़ी, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। टीम ने आसफाबाद क्षेत्र के हनुमान नगर के एक घर में बनी फैक्टरी में नकली घी बनाने का खुलासा किया। यहां आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में नकली घी व एक्सपायर घी को भी भरकर बाजार में बिक्री करते थे। टीम को मौके से घी की खुशबू के एसेंस और अन्य संदिग्ध पदार्थ भी मिले हैं। टीम ने मौके से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। इसके साथ ही करीब साढ़े छह क्विंटल घी को कब्जे में लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया।
विज्ञापन

आसफाबाद बिजली घर के पीछे हनुमान नगर में एक घर में बनी फैक्टरी में बुधवार दोपहर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर के नेतृत्व में छापा मारा। फैक्टरी बंद थी। इस पर टीम ने फैक्टरी मालिक रवि उर्फ नीतेश निवासी मथुरा नगर को मौके पर बुलाया। सख्ती के बाद आरोपी रवि ने फैक्टरी का ताला खोला। यहां पर नकली देशी घी को बनाकर पैक किया जाता था। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने मौके से रिफाइंड, 30 टीन बना हुआ देशी घी और ब्रिटेनिया कंपनी के 172 किलो देशी घी के पैकेट मिले। तीन लीटर देशी घी की खुशबू का एसेंस मिला।
वहीं 148 किलो अज्ञात पदार्थ मिला, जिसके चर्बी होने की आशंका है। हालांकि पुष्टि के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनुराग यादव के साथ पार्टनरशिप में यह काम करता है। नकली घी बनाकर दुकानों और मिठाई विक्रेताओं को सप्लाई किया जाता था। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने बने घी और अन्य पदार्थों के कुल पांच सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

रात में ही चलता था कार्य
सुनसान इलाके में एक घर में नकली घी बनाने का कारोबार चलता था। यहां सिर्फ रात के समय में कार्य होता था। इस फैक्टरी पर छापा मारने के लिए खाद्य सुरक्ष और औषधि प्रशासन की टीम ने दिवाली से ही तैयारी कर ली थी। हालांकि भनक लगने पर कारोबारी को फैक्टरी को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। एक सप्ताह से फैक्टरी का संचालन दोबार से शुरू हो गया था।
नकली घी की बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा था। मौके से साढ़े छह क्विंटल नकली देशी घी को कब्जे में लेकर फैक्टरी को सील कर दिया गया है। मौके से ब्रांडेड घी के पैकेट भी बरामद हुए हैं। इसे रवि उर्फ नीतेश निवासी मथुरा नगर द्वारा संचालित किया जा रहा था। मौके से पांच सैंपल एकत्रित कर जांच को भेजे हैं। 148 अज्ञात पदार्थ भी मिला है, जिसमें चर्बी की आशंका है। हालांकि पुष्टि के लिए जांच को भेजा है। रिपोर्ट आने कार्रवाई होगी।
डॉ. सुधीर कुमार, जिला अभिहित अधिकारी
रिफाइंड में चीनी मिलाकर बनाई जा रही थी क्रीम
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को जिले में कई स्थानों पर छापा मारा। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के निर्देशन में टीम कादरी मस्जिद के पास कश्मीरी गेट स्थित कामिल की बेकरी पर पहुंची। बेकरी बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थी। यहां क्रीम लगाकर पाव बनाया जा रहा था। टीम ने क्रीम युक्त पाव का नमूना लिया। वहीं क्रीम का निर्माण वनस्पति तेल में चीनी मिलाकर किया जा रहा था। वहीं नगला करन सिंह स्थित कनफेक्शनरी के थोक विक्रेता संतोष से जलजीरा मसाले एवं टॉफी का नमूना लिया। नगला करन सिंह स्थित रामसेवक की कनफेक्शनरी से स्वीटी सुपारी और काजू बिस्कुट का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें