फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाला फर्जी खाद्य निरीक्षक पकड़ा, राशन कार्ड के नाम पर लोगों से वसूली

Tue, 12 Nov 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के भूतेश्वर कॉलोनी से एक फर्जी खाद्य निरीक्षक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों को उसे पुलिस को सौंप दिया है। एसडीएम सदर ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इतिहासः दादा ने बनवाई बाबरी मस्जिद, तो पोते ने चलवाया श्रीराम का सिक्का

पुनीत मिश्रा निवासी पुरोहितान मैनपुरी फर्जी खाद्य निरीक्षक बनकर शहर की भूतेश्वर कॉलोनी में पहुंच गया। उसने लोगों को बताया कि वह खाद्य निरीक्षक है। वह तहसील में कक्ष संख्या 19 में बैठता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा के इस ऋषि के कराए यज्ञ के बाद हुआ था श्रीराम का जन्म, जानिए कौन हैं ये

जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं या फिर उससे संबंधित कोई समस्या है तो वह दूर करा देगा। उसने अपनी फीस 50 रुपये फीस बताई। यहां तक कई लोग उसके झांसे में आ गए और उन्होंने अपना काम कराने के लिए पैसे भी दे दिए।


 
विज्ञापन

इसकी जानकारी क्षेत्र के राशन डीलर नन्ने बाबू को हुई तो वह भी मौके पर आ गए। वह फर्जी खाद्य निरीक्षक को अपने साथ लेकर तहसील पहुंच गए। वहीं पर फर्जी खाद्य निरीक्षक की पोल खुल गई। एआरओ सुनील कुमार ने इसकी जानकारी एसडीएम ललित कुमार को दी। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को आदेश जारी कर दिए। 

ये भी पढ़ें: जब ग्रेग चैपल ने कहा था दीपक, तुम क्रिकेटर बनने लायक नहीं, अब रचा इतिहास

फर्जी खाद्य निरीक्षक काफी समय से लोगों का ठग रहा था। पहले भी इस तरह की शिकायत मिली थी लेकिन पकड़ में अब आ सका है। लोगों की सूझबूझ के कारण मामले का खुलासा हो सका है। वह पहले भी राशन कार्ड से संबंधित काम कराने को लेकर लोगों से ठगी करता रहा है। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। - सुनील कुमार, एआरओ आपूर्ति विभाग। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें