सहावर क्षेत्र के गांव सरसवा के समीप ईंट भट्ठे पर ठेकेदार ने बसपा के सेक्टर प्रभारी को पीट पीट कर मार डाला। सेक्टर प्रभारी के बेटे और ठेकेदार के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद था। इसी विवाद में सेक्टर प्रभारी की हत्या कर दी और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है।
अमांपुर क्षेत्र के गांव हुंडा शेरपुर निवासी रामगोपाल (60) पुत्र रामचंद्र बहुजन समाज पार्टी के अमांपुर सेक्टर प्रभारी थे। उनका बेटा राजीव सहावर क्षेत्र के गांव सरसवा के समीप ईंट भट्ठे पर काम करता है।
रविवार दोपहर को भट्ठे ठेकेदार हुंडा शेरपुर निवासी पंजाब सिंह एवं राजीव के बीच लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद में ठेकेदार ने कुछ अज्ञात लोग बुला लिये और रामगोपाल एवं उनके पुत्र राजीव को जबरन गाड़ी में डालकर सरसवां स्थित भट्ठे पर ले गए।