फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आपके घर-फैक्टरी में तो नहीं आई फर्जी ईडी-सीबीआई टीम, मथुरा में हुई ऐसी वारदात; रहें सावधान

Sat, 31 Aug 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर सराफ को लूटने का प्रयास किया गया। हालांकि उसकी चालाकी से बड़ी वारदात होने से टल गई। 
 
विज्ञापन
फर्जी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में व्यापारी के घर पर फर्जी ईडी की टीम ने छापा मारने की कोशिश की। व्यापारी की सजगता से आरोपियों को भागना पड़ा। इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। ऐसे में कमिश्नरेट पुलिस ने सलाह (एडवाइजरी) जारी की है। इसमें कहा है कि अगर, कोई छापा मारने आता है तो स्थानीय पुलिस को सूचना जरूर दें।
विज्ञापन




 

पुलिस आयुक्त की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति ईडी, सीबीआई, जीएसटी या अन्य सरकारी एजेंसी का दावा करता है तो उनके पहचानपत्र और कार्यालय के आदेशपत्र की जांच करें। उनके आधिकारिक संपर्क पर कॉल करके पता करें।
विज्ञापन

घर, ऑफिस, फैक्टरी में कोई आए तो संबंधित थाने से पुष्टि करें। उसके बारे में जानकारी लें। अगर, कोई फर्म अधिक कैश को इधर से उधर पहुंचाती है तो पुलिस को जानकारी देकर सुरक्षा ली जा सकती है। परिवार के लोगों और कर्मचारियों को भी सुरक्षा के बारे में बताएं। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। सुरक्षा के लिए गार्ड रखें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें