फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में छप रहे थे नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक घर पर सोमवार रात छापा मारा। मकान के अंदर नकली नोट छापे जा रहे थे। पुलिस ने मौके से तकरीबन छपे नोट, मशीन और अन्य कच्चा माल बरामद किया। पुलिस ने मौके से छह को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला नोटों के छापने का है। ऐसे में पुलिस पूरे रैकेट की जानकारी करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से 100-100 के 90 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में एक घर में सौ रुपये के नकली नोटों की छपाई की सूचना पर सोमवार रात तकरीबन एक बजे थाना पुलिस ने छापा मारा। यहां नकली नोट छापने का कार्य किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से नोट छापने की मशीन, बड़ी संख्या में छपे नोट और अन्य सामान बरामद कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रैकेट का मुख्य सरगना दिल्ली का है। अब पुलिस रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें