फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में आठ फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 11 Dec 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पुलिस एवं पीएसी की आरक्षी भर्ती अक्तूबर-2018 परीक्षा में मंगलवार को फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। यह फर्जीवाड़ा कर पहले लिखित परीक्षा देकर सफल भी हो गए थे। अब अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


फोटो मिलान में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अभ्यर्थी ऐसा भी पकड़ा गया, जिसने अपने भाई के दोस्त से लिखित परीक्षा दिलाई थी। अब खुद परीक्षण में शामिल होने आया था। बायोमेट्रिक मिलान में पकड़ा गया।

पुलिस एवं पीएसी में आरक्षी के लिए भर्ती की लिखित परीक्षा जनवरी में आयोजित हुई थी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 28 नवंबर से पुलिस लाइन में चल रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

फर्जी तरीके से लगाई थी फोटो

इसमें अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन से लेकर शारीरिक मानक परीक्षण किया जा रहा है। पकड़े गए युवकों ने प्रवेश पत्र पर फर्जी तरीके से अपनी फोटो लगाई थी। दस्तावेजों से मिलान में मामला पकड़ में आ गया। आरोपी दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर लिखित परीक्षा दे चुके थे। अब अभिलेखीय जांच में पकड़े गए। 

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि फिरोजाबाद निवासी रजनेश, गिरजेश उर्फ आदित्य, अनिल और संजय भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका लेते हैं। इसके लिए असली अभ्यर्थियों से पांच से छह लाख रुपये लिए गए। फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों में कोचिंग के छात्र और एक शिक्षक शामिल है।
विज्ञापन

यह पकड़े गए

प्रमोद निवासी मसौढ़ी, पटना (बिहार), कृष्णकांत निवासी सलेमपुर (थाना मक्खनपुर, फिरोजाबाद), चित्र सिंह निवासी दलेल का पुरा (थाना राजाखेड़ा, धौलपुर), गजेंद्र सिंह निवासी वाल चंद्रपुर (थाना मटसेना, फिरोजाबाद), कृष्णवीर निवासी गांव पुरामना (थाना अछनेरा, आगरा), सतेंद्र सिंह निविासी महावीर नगर (फिरोजाबाद), संजय कुमार निवासी गांव अहमदपुर (थाना जनकगंज, ग्वालियर, एमपी), रामचंद्र ओझा निवासी जीवाजी गंज (थाना जनकगंज, ग्वालियर) और वेद प्रकाश निवासी नगला घनश्याम (थाना खेरगढ़, फिरोजाबाद) हैं। चित्र कुमार धौलपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। 

भाई के दोस्त से दिलाई थी परीक्षा 

पकड़ा गया आरोपी वेद प्रकाश निवासी नगला घनश्याम ने पूछताछ में बताया कि लिखित परीक्षा उसके भाई लोकेश के दोस्त ने दी थी। वह अब परीक्षा में आया था। मगर, बायोमेट्रिक मिलान में पकड़ लिया गया।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल होने आए आठ फर्जी अभ्यर्थियों सहित नौ को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें