फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में नमाज का मामला: फैजल खान ने मांगी माफी, कहा- सद्भावना के लिए की थी इबादत

Tue, 03 Nov 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मंदिर परिसर में नमाज अदा करते मुस्लिम यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के नंदगांव स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार को एक निजी चैनल पर फैजल खान ने मंदिर परिसर में नमाज अदा करने पर माफी मांगी। इस दौरान फैजल ने कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काने का इरादा कतई नहीं था। वहां कई लोग थे, हमें किसी ने नहीं रोका। 

विज्ञापन


फैजल खान का कहना है कि वह किसी साजिश के तहत वहां नहीं गए थे। वह सद्भावना यात्रा पर गए थे। धोखे से नमाज नहीं पढ़ी है। मथुरा में एफआईआर दर्ज होने पर फैजल ने कहा कि हम वही करेंगे जो एफआईआर दर्ज करने के बाद कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- मंदिर में नमाज का मामला: सेवायतों ने परिसर को गंगाजल से धोया, शुद्धिकरण के लिए किया हवन
विज्ञापन


बता दें कि 29 अक्तूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली निवासी फैजल खान, मोहम्मद चांद अपने साथियों आलोक रतन और नीलेश गुप्ता के साथ नंदबाबा मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान चारों ने सेवायत कृष्ण मुरारी गोस्वामी उर्फ कान्हा से भेंट की। चारों ने नंदबाबा मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

फैजल खान ने सेवायत कान्हा से श्रीराम कृष्ण एवं सनातन धर्म के विषय में चर्चा की। आरोप है कि फैजल खान और मोहम्मद चांद ने सेवायतों की बिना अनुमति और जानकारी के मंदिर परिसर में नमाज अदा की। साथियों से फोटो खिंचवाकर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस पर सेवायतों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: नंदबाबा मंदिर में नमाज मामले ने पकड़ा तूल, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रविवार को देर शाम को मंदिर के सेवायतों ने थाना बरसाना में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सेवायतों ने नमाज अदा करने वाले युवकों के संबंध विदेशी संगठनों से होने की आशंका जताई है। साथ ही विदेशी फंडिंग की जांच की भी मांग की गई है। सोमवार को सेवायतों ने गंगाजल से मंदिर परिसर को धुलवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें