फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पेड़ पर लटककर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 10 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

शुक्रवार सुबह परिजन उसकी तलाश करते हुए गांव के बाहर पहुंचे तो एक नीम के पेड़ से अंगोछा के सहारे दीवानसिंह को लटके पाया। दीवान सिंह को पेड़ से लटका देख परिजनों के होश उड़ गये। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मेहरी में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। परिजनों ने गांव के ही युवकों पर रुपयों को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


गांव मेहरी निवासी दीवान सिंह 35 पुत्र मोहरमन सिंह गुरुवार शाम अपनी पत्नी रामादेवी से शौच करने के लिए कहकर घर से निकला था। जब दीवान सिंह काफी रात तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। देररात्रि तक खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता न चला। शुक्रवार सुबह परिजन उसकी तलाश करते हुए गांव के बाहर पहुंचे तो एक नीम के पेड़ से अंगोछा के सहारे दीवानसिंह को लटके पाया। दीवान सिंह को पेड़ से लटका देख परिजनों के होश उड़ गये। 

ये भी पढ़ें- देह व्यापारः सरगना महिला के साथी को नहीं मिली जमानत, ऑन डिमांड बुलाते थे विदेशी युवतियां
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ देवेंद्र कुमार व थाना पुलिस पुहुंच गई। पुलिस ने दीवानसिंह के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि गांव के दबंग किस्म के लोगों से रुपयों को लेकर विवाद हुआ था, उन्होंने ही दिवान सिंह की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है।
 
विज्ञापन

पत्नी व बच्चों रोते हुए बुरा हाल
मृतक के दो बेटे गुरुदेव, जयराम और एक बेटी रोशनी वर्ष है। मृतक कारखाने मे मजदूरी करता था। उसकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मेहरी में करीब युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की है। आत्महत्या में प्रयुक्त अंगोछा आदि बरामद कर लिया है। आत्महत्या के पीछे मामला गांव के लोगों से रुपयों का बताया जा रहा है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांचकर मामला दर्ज किया जायेगा। देवेन्द्र कुमार- पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें