फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करवाचौथ की खरीदारी में हुआ जाम से सामना, घंटों जूझे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। करवाचाैथ की खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को घरों से निकले लोगों को जगह-जगह जाम से जूझना पड़ा। हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक वाहनों की कतार लगी रही। खंदारी और भगवान टाॅकीज पर बेतरतीब यातायात व्यवस्था ने लोगों को परेशान किया। यही हाल एमजी रोड का रहा। लोग घंटों जाम में जूझने को विवश हुए।
विज्ञापन

सूरसदन से लेकर राजामंडी तक कई जगह वाहन फंस रहे थे। मुख्य बाजारों में भी लोगों को दिक्कत हुई। एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कारण डिवाइडर पर बैरिकेडिंग की गई है। आधे से ज्यादा सड़क घिरने की वजह से वाहनों को धीमी गति से निकलना पड़ता है।
दिवाली और करवाचाैथ का त्योहार होने की वजह से खरीदारी के लिए लोग निकल रहे हैं। ऐसे में मार्गों पर जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा तक वाहनों की कतार लगी रही। यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल रहे थे, लेकिन खास फायदा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कट पर जाम लगा रहा। दोपहर 12 से 2 और शाम 4 से 7 बजे तक यही हाल रहा। सिकंदरा चाैराहे पर अतिक्रमण और ऑटो की पार्किंग से समस्या का सामना करना पड़ा। यही हाल खंदारी चाैराहे का था। यहां पर दुकानें लगने की वजह से समस्या रही।

बाजारों में नहीं पुलिस के इंतजाम
शहर के राजामंडी, सिंधी बाजार, फुव्वारा, दरेसी, रावत पाड़ा, सुभाष बाजार आदि इलाकों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यहां पर यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थाना पुलिस की है। मगर स्कूटर, बाइक, कार के साथ ही रिक्शे, ऑटो सहित अन्य वाहन आने की वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। पुलिस ने कई मार्ग पर बैरियर लगाए हैं। मगर दोपहिया वाहनों की एंट्री होने से समस्या बढ़ रही है।

वाहनों की होगी पार्किंग
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। बड़े वाहनों को बाजारों में प्रवेश से रोकने के लिए बैरियर लगाए गए हैं। इसके साथ ही अतिक्रमण की समस्या को भी दूर किया जा रहा है। वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग स्थान चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यहां पर भी जाम
बोदला, शाहगंज, अबुल उलाह दरगाह, रामबाग, टेढ़ी बगिया, राजपुर चुंगी, यमुना किनारा मार्ग पर भी जाम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें