फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामेश्वर ने मांगी माफी, विधायक चौधरी बाबूलाल ने भी जताया खेद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पेट्रोल पंप संचालक से हुई बातचीत के वायरल ऑडियो से उठे विवाद के बीच विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर सिंह चौधरी बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने आए। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि समाज को अपमानित या दुखी करने की न उनकी पहले कोई मंशा थी, न ही ऐसा व सोच सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों ने समझौता करा दिया है। साथ ही वह खुद भी अपने कहे पर खेद व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल ने भी बयान जारी कर मामले में खेद व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने रामेश्वर के बयान और टिप्पणी की निंदा भी की।
पंप संचालक अनुराग अग्रवाल के साथ हुई रामेश्वर सिंह की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में वह वैश्य समाज को लेकर विवादित टिप्पणी करते सुने गए। ऑडियो के वायरल होने के बाद ही वैश्य संगठनों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आईं। कई संगठनों ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कहा था। हालांकि बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने से पहले ही शांत हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले चौधरी के ऑडियो के वायरल होने के बाद कई संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। भारतीय वैश्य महासभा के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल व दाऊदयाल गुप्ता ने खासी नाराजगी जताई थी। अग्रवाल युवा संगठन ने बृहस्पतिवार को बेलनगंज में बैठक कर विधायक पुत्र के बयान की निंदा की। संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बयान को अक्षम्य अपराध बताया। वहीं, महाराजा अग्रसेन भवन के पुष्पांजलि सभागार में एक वैश्य महा पंचायत का आयोजन किया गया।
समाजसेवी विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में खेरिया अग्रवाल संगठन के अखिलेश अग्रवाल, अग्रवाल संगठन दयालबाग से कुलवंद मित्तल, अग्रवाल संगठन छावनी से किशन कुमार गोयल, वैश्य एकता परिषद से सतीश गुप्ता, बोदला अग्रवाल संगठन से सुधीर गोयल, भारतीय अग्रवाल सम्मेलन से विवेक गर्ग, अग्रवाल संगठन सेवला से संजय सिंघल, अग्रवाल समाज सैया से लल्लू प्रधान, अग्रवाल महासभा से मंजू बंसल, अग्रवंश सेवा समिति से सुनील अग्रवाल, अग्रवाल संगठन रामबाग से मिनेश गर्ग, युवा अग्रबंधु कमला नगर से नीरज अग्रवाल, अग्रवंशम से डॉ. अजय अग्रवाल, पार्षद दीपक अग्रवाल, अग्रवाल संगठन लोहामंडी से संतोष अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें