फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: महिला और उसके प्रेमी के चेहरे पर कालिख पोत गांव में घुमाया, प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जनपद में थाना अछनेरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात सात बजे महिला और उसके प्रेमी युवक के चेहरों पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी और फिर दोनों को गांव में घुमाया। युवक का सिर गंजा कर दिया गया। ये दोनों 20 जनवरी को गांव से चले गए थे। दोनों मथुरा के कोसीकलां में मिले। वहां से दोनों को गांव में लाकर पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में गांव के प्रधान दाताराम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 12 और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


Corona Virus In Agra: कोरोना वायरस के पांच मरीज मिले, 34 रह गए सक्रिय मरीज

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि सीओ अछनेरा महेश कुमार को गांव में भेजा गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग गए। तलाश करके दो को पकड़ा है। महिला के परिजन उसे और युवक को कोसी से पकड़कर लाए थे। इसके बाद ही उन्होंने और परिचितों ने मिलकर यह घटना की है। पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज करेगी। पीड़ितों से पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि गांव निवासी एक विवाहित महिला के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। महिला के दो बच्चे भी है। महिला के प्रेम संबंधों की जानकारी उसके पति को हुई तो घर में क्लेश होने लगा। महिला का पति उसे लेकर शहर में ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में रहने लगा। कुछ दिन पहले महिला लापता हो गई साथ ही में गांव में रह रहा उसका प्रेमी भी लापता हो गया।

शुक्रवार को प्रेमी और प्रेमिका को परिजन गांव में लेकर पहुंचे। आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों जूते की माला पहनाकर मुंह काला करके पूरे गांव में जुलूस निकाला। प्रेमी का सिर भी मुंडवा दिया। इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने पहले दोनों को जूते की माला पहनाई। उसके बाद उनके चेहरे काले कर दिए। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें