फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसाः बच्चों ने सुनाई आपबीती, मेरा सिर टकराया और लगा कि आज बच नहीं पाऊंगा

Fri, 03 Nov 2017 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एनएच 2 पर हादसे का शिकार हुई बस में सवार बच्चे दहशत में आ गए हैं। ताजमहल देखने की खुशी में हिमाचल के कोटली से चले मासूमों ने सोचा भी नहीं कि ऐसा मंजर सामने आएगा। अस्पताल में रोते हुए बच्चों ने जब आपबीती सुनाई तो हर कोई भावुक हो गया। 
विज्ञापन


मंडी, हिमाचल प्रदेश कोटली के आलोक भारती स्कूल की कक्षा 12 की घायल छात्रा अंकिता पुत्री गांधीराम निवासी कोटली ने बताया कि हम सब बच्चे आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। तभी अचानक बस में हलचल हुई और मैं गिर पड़ी। 

इसके बाद मेरे ऊपर कोई और, उसके ऊपर कोई और फिर ऐसा ही होता चला गया। चीख पुकार मचने लगी और डर के मारे मैंने आंखे बंद कर लीं। इसके बाद बाहर से जोर-जोर से आवाज आई। आसपास से लोग आ गए थे। उन्होंने बस के शीशे तोड़ हमें निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा सिर टकराया...

घायल - फोटो : अमर उजाला
कक्षा 9 के घायल छात्र नवनीत निवासी कोटली ने बताया कि मैं साथियों के साथ बातचीत में व्यस्त था। तभी जोर का झटका लगा और मेरा सिर टकराया। इसके बाद ऐसा लगा कि आज बच नहीं पाऊंगा। 

इसी बस में सवार छात्रा तनूजा, अंकिता और साक्षी का भी यही कहना है कि ये सब इतना अचानक से हुआ कि हम कुछ समझ ही नहीं पाए। अब हमें बहुत डर लग रहा है। घर फोन कर दिया है, मम्मी-पापा ने कहा है कि हम आ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें