कारोबारी के घर पर पहुंचे लोग। इनसेट में उत्सव डंग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में गुरुवार को हुए हादसे में आगरा के जूता कारोबारी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। वे अपनी मां को दिल्ली में एयरपोर्ट पर छोड़कर लौट रहे थे। हादसे के बाद कारोबारी के आगरा स्थित आवास पर लोगों की भीड़ लग गई।
बता दें कि उत्सव डंग (26) आगरा के 25 सी-सूर्यनगर में रहते थे। आगरा में उत्सव के पिता संजय डंग का जूतों का बड़ा कारोबार है। उत्सव इस कारोबार को संभाल रहे थे। उनकी जूता बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं। उत्सव की मां रेणुका डंग मुंबई के अस्पताल में डाइटीशियन हैं।
उन्हें गुरुवार को मुंबई पहुंचना था और दिल्ली एयरपोर्ट से उनकी फ्लाइट थी। उत्सव मां को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए इनोवा से दिल्ली गए थे। इनोवा को चालक नूर मोहम्मद निवासी सराय ख्वाजा आगरा चला रहा था।