आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में विक्की पर लिफ्ट लेकर युवक ने किसान की जेब काट दी। इसके बाद 30 हजार रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यहां का है मामला
गांव गंगरौआ ताजगंज क्षेत्र के किसान बच्चू सिंह ने बताया कि 21 मार्च को गोबर चौकी के पास एक व्यापारी को सरसों बेचने आए थे। अपराह्न 3 बजे सरसों बेचने के बाद 30 हजार रुपये व्यापारी ने दिए थे। वह विक्की से घर लौट रहे थे। रास्ते में बसई के पास एक युवक लिफ्ट लेकर बैठ गया।