फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईजीआरएस में खराब प्रदर्शन पर 23 अफसरों से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 06 Aug 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आईजीआरएस और हेल्पलाइन पर जन शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन करने वाले 23 अधिकारियों को डीएम ने फटकार लगाई है। उन्होंने सभी से दो दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद की रैंकिंग खराब होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जुलाई की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में मैनपुरी की स्थिति खराब मिलने पर 15 अंकों की कटौती हुई है। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इन अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
जन-सुनवाई प्रणाली पोर्टल पर असंतोषजनक फीडबैक वाले अधिकारी:
जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक (महिला), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण (प्रांतीय खंड), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी), पूर्ति निरीक्षक, किशनी
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार - करहल, चकबंदी अधिकारी-करहल, तहसीलदार- घिरोर, प्रभारी चिकित्साधिकारी- बरनाहल, प्रभारी चिकित्साधिकारी-कुरावली।
हेल्पलाइन पर सर्वाधिक असंतोषजनक फीडबैक वाले अधिकारी:
अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी), पूर्ति निरीक्षक- किशनी, तहसीलदार- घिरोर, सहायक विकास अधिकारी - कुरावली, बाल विकास परियोजना अधिकारी- बेवर, बाल विकास परियोजना अधिकारी- करहल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें