उत्तर प्रदेश के आगरा में टाटा टिस्कॉन की तरफ से सेमिनार आयोजित किया गया। अपने सपनों का आशियाना बनाते समय हम हर चीज बेहतर चाहते हैं। लेकिन, निर्माण की रीढ़ उसमें इस्तेमाल होने वाली सरिया होती है। खराब क्वालिटी की सरिया के इस्तेमाल से इमारत गिरने का खतरा रहता है। भवन या निर्माण का लोड सरिया ही वहन करती है। ये बातें मंगलवार को टाटा टिस्कॉन की सेमिनार में विशेषज्ञों ने कही। मौका था अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में होटल हावर्ड प्लाजा द फर्न में आयोजित सलाहकार बात पते की का।
टाटा स्टील्स के सीनियर सेल्स मैनेजर जगन्नाथ प्रसाद मिश्रा ने कहा हम घर बनाते समय बढि़या टाइल्स, पेंट, आकर्षक लाइट्स, नया फर्नीचर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, हर निर्माण की जान उसमें इस्तेमाल होने वाली सरिया होती है। पूरे भवन का लोड वहन करती हैं। सवाल उठता है कि सही सरिया का चुनाव कैसे करें।
ऐसे सवालों का एक ही जवाब है टाटा स्टील। जिसमें ज्यादा ताकत है। ज्यादा लचक व खिचाव है। इसमें बचत भी ज्यादा है। तौल का झंझट नहीं। गिनकर सरिया घर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा अधिकृत डीलर से ही सरिया खरीदें।
निर्माण विशेषज्ञ अंकुर जैन व राहुल सिंह ने कहा डीलर का नियुक्तिपत्र जरूर देख लें। सरिया के साथ उसका टेस्ट प्रमाणपत्र जांचें। आपके भवन निर्माण को बेहतर बनाने के लिए ग्राहक सेवा इंजीनियर की सुविधा है। जो निशुल्क सलाह देते हैं।
सेमिनार में गृह निर्माण की आधुनिक तकनीक, ज्यादा सुरक्षा, भूकंप प्रतिरोध क्षमता, ईको फ्रेंडली गृह निर्माण पर चर्चा की गई। इसमें सरपंच, पंचायत मित्र, प्रधान, किसान, शिक्षक व स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा बिल्डर, आर्किटेक्ट, ठेकेदार, होम लोन आफिसर आदि मौजूद रहे। सेमिनार में राहुल राजौरिया, राजेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए।