फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 47 फीसदी छात्र-छात्राओं ने नहीं की वर्चुअल स्कूल व ई-ज्ञान गंगा से पढ़ाई

Tue, 12 Jan 2021 08:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा 9-12 तक के करीब 47 फीसदी छात्र-छात्राएं वर्चुअल स्कूल और ई-ज्ञान गंगा के माध्यम से पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। संबंधित विषयों के 24 फीसदी शिक्षक भी इससे नहीं जुड़े हैं। जबकि शिक्षकों के लिए कार्यक्रम देखना जरूरी है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन की अवधि से ही कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को वर्चुअल स्कूल व ई-ज्ञान गंगा के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। दूरदर्शन यूपी और स्वयंप्रभा चैनल पर वीडियो पाठ का प्रसारण किया जा रहा है। संबंधित विषय के शिक्षकों के लिए प्रसारण को देखना अनिवार्य है।

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) कार्यालय से 31 दिसंबर को सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक आगरा जिले में जिन विषयों को टीवी चैनलों के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है, उन विषयों के शिक्षकों की संख्या 8,650 है। इसमें से 6,569 शिक्षक ही प्रसारण को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत कुल छात्र-छात्राओं की संख्या 2,39,151 है। इसमें से महज 1,12,880 ही प्रसारित कार्यक्रमों को देख रहे हैं। जेडी का कहना है कि ऑफलाइन कक्षाएं लगने के बाद वर्चुअल स्कूल और ई-ज्ञान गंगा के माध्यम से पढ़ने वाले छात्रों की संख्या कुछ कम हुई है। वहीं, कुछ छात्रों के यहां टीवी न होने व अन्य समस्याएं भी हैं।
 
मंडल के अन्य जिलों में शिक्षक नहीं देख रहे
-मथुरा में संबंधित विषयों के 5535 शिक्षक हैं, 4333 ही कार्यक्रम देख रहे हैं।
-फिरोजाबाद में शिक्षकों की संख्या 7256 है, इसमें 4989 प्रसारित कार्यक्रमों को देख रहे हैं। 
-मैनपुरी में शिक्षकों की संख्या 4164 है, इसमें से कार्यक्रम देखने वाले 3179 हैं। 
-फिरोजाबाद में विद्यार्थी 1,56,487 हैं। इसमें से 1,13,702 प्रसारित कार्यक्रमों को नहीं देख रहे हैं। मथुरा और मैनपुरी में अपेक्षाकृत अधिक विद्यार्थी टीवी के माध्यम से पढ़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें