फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जमीन कब्जा मामला: आबकारी निरीक्षक निलंबित, गारद के छह सिपाहियों पर भी गिरेगी गाज

Sun, 14 Jan 2024 09:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में जमीन कब्जा करने के लिए फर्जी मुकदमे में परिवार को जेल भेजने के मामले में आबकारी निरीक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। अब गारद के छह सिपाहियों पर भी गाज गिरेगी। 
विज्ञापन
आगरा जमीन कब्जा मामला: पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के बोदला स्थित जमीन कब्जाने के लिए शराब बरामदगी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में शासन से आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई। अब गारद में शामिल तीन महिला व तीन पुरुष आबकारी सिपाहियों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


आबकारी उपायुक्त धर्मेंद्र नारायण ने बताया कि जमीन कब्जाने के प्रकरण में पुलिस आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। आबकारी टीम ने घटनास्थल से 51 लीटर अवैध शराब बरामद होना दर्शाया है, जबकि इसके साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इस मामले में अब गारद में शामिल रहे आबकारी आरक्षियों की भूमिका की जांच की जा रही है। इन छह आरक्षियों पर भी निलंबन की कार्रवाई होना तय है। इसके बाद इन पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।

दूसरी ओर, छापा मारने गए आबकारी निरीक्षक ने जिलाधिकारी को जांच में वह ऑडियो सौंपा है, जिसमें पुलिस चौकी प्रभारी, उनसे कह रहे हैं कि यहां गोदाम में छापा मारा है। बड़ी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है, तुरंत आ जाओ। इसके बाद ही आबकारी की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें