द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सेमिनार में उपस्थित मंचासीन सदस
आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आगरा शाखा ने शनिवार को संजय प्लेस स्थित सीए भवन में एक्सेल के एआई उपयोग पर सेमिनार आयोजित किया। मुख्य वक्ता आशीष सचदेवा ने कहा कि एक्सेल को अब एआई की ताकत मिल गई है। इससे रिपोर्ट बनाना आसान हो गया है।
शुभारंभ अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल, सचिव अंकित मित्तल, उपाध्यक्ष सौरभ सक्सेना, कोषाध्यक्ष करण पंजवानी, सिकासा अध्यक्ष आयुष गोयल और कार्यकारिणी सदस्य साक्षी विवेक जैन और सचिन बूबना ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि एक्सल और एआई का संयोजन नई पीढ़ी का स्मार्ट वर्किंग मॉडल है। अब एक्सेल शुद्ध डाटा शीट नहीं बल्कि एआई संचालित विश्लेषण इंजन है। सिर्फ कमांड देने पर रिपोर्ट तैयार हो जाती है, बड़े डाटा सेट का ऑटो एनालिसिस संभव है और जटिल फॉर्मूले भी एआई कुछ सेकंड में बना देता है।
अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय रिपोर्ट, बिक्री विश्लेषण से लेकर ऑडिट व अनुपालना कार्यों तक एआई सटीकता बढ़ाते हुए समय को आधा कर रहा है। आने वाले वर्षों में एक्सेल और एआई की यह साझेदारी हर व्यवसाय की अनिवार्य जरूरत बनने जा रही है।
कार्यक्रम में छात्र और प्रोफेशनल उपस्थित रहे। सेमिनार में सीए राजीव गोयल, अंशु अग्रवाल, प्रवीण भोजवानी, अंशुमान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।