हादसे के बाद आईएसबीटी के पास कर को सही किया गया।संवाद
आगरा। दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी केे पास 30 नवंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एमबीबीएस छात्राें की मौत के बाद जिम्मेदार जागे। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने सर्विस रोड पर बने कट को ठीक करवा दिया है। यहां रिफ्लेक्टर और संकेतक लगाए गए हैं। पत्थर के डिवाइडर भी लगाए गए हैं।
30 नवंबर को एसएन मेडिकल कालेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र कमला नगर के सिद्ध गर्ग और हरदोई जिले के तनिष्क गुप्ता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों काफी देर तक तड़पते रहे थे। उन दोनों की मृत्यु के बाद शनिवार को रिफ्लेक्टर और संकेतक लगाए गए। पत्थर लगाकर डिवाइडर सही किए गए हैं जिससे सर्विस रोड पर आने वाले और हाईवे से आने वाले वाहनों को देखकर चालक कट से ही फ्लाईओवर पर आएं।