फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में खुशबू, हाईस्कूल में विष्णु बने जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को आ गया। जनपद का कोई भी छात्र मेरिट में स्थान नहीं बना सका। लेकिन जिले की मेरिट में कुछ छात्र-छात्राओं ने अपना परचम जरूर लहराया है। इंटरमीडिएट में खुशबू 87 और हाईस्कूल में विष्णू 92 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉपर बने हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में द्रोपदी देवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू ने 87 प्रतिशत अंक के साथ जिले की टॉपर बनी हैं। उन्हें 500 में से 435 अंक मिले हैं। इसी विद्यालय की प्रियंका राजपूत को 500 में से 426 अंक मिले हैं। उन्होंने 85.20 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। सिढ़पुरा के जगदंबा इंटर कॉलेज की अवनी वर्मा को 425 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
हाईस्कूल की परीक्षा में मक्खन इंटर कॉलेज अमांपुर के छात्र विष्णु गुप्ता को 600 में से 556 अंक प्राप्क किए हैं। 92.67 प्रतिशत अंक हासिल कर वह जिले के मेरिट में टॉप पर हैं। सूरजप्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र गजेंद्र सिंह 600 में से 540 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

उनका अंक प्रतिशत 90 फीसदी है। चौधरी सुरेश सिंह इंटर कॉलेज के छात्र वेदांत मिश्रा को 600 में से 536 अंक मिले हैं। 89.33 प्रतिशत के साथ वह तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

- 85.84 प्रतिशत रिजल्ट रहा हाईस्कूल का।
- 70.39 प्रतिशत रहा इंटरमीडिएट का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें