फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व सैनिकों ने किया व्यासपीठ का स्वागत

विज्ञापन
बटेश्वर मे भगवत कथा मे कृष्ण जन्म की झांकी मे वसुदेव कृष्ण को ले जाते हुए बटेश्वर भगवत कथा सुन
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ धाम बटेश्वर के मुख्य मंदिर परिसर स्थित यात्री विश्राम गृह में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास श्रद्धा किशोरी शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म और राम कथा का दिव्य प्रसंग सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा के दौरान देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों और पूर्व सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति भजन हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए... गीत गाया गया, जिससे पूरा पंडाल राष्ट्रप्रेम और भक्ति के रंग में डूब गया। इस मौके पर कथा का रसपान करने पहुंचे पूर्व सैनिकों ने व्यासपीठ का स्वागत भी किया। मुख्य यजमान परीक्षित नेत्रपाल और यज्ञ पति कृष्ण कांत ने क्षेत्रीय जनता से कथा का श्रवण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें