फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: पूर्व सैनिक ने दी डकैती की सूचना, पुलिस के छूटे पसीने...पूरी रात दौड़ती रही; कहानी निकली झूठी

Wed, 21 Jan 2026 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पूर्व सैनिक ने आधी रात को पुलिस को डकैती की फर्जी सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस रातभर जांच करती रही।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता क्षेत्र की मारुति सिटी काॅलोनी निवासी पूर्व सैनिक 70 वर्षीय अजब सिंह ने सोमवार रात को डकैती की सूचना दी। 112 पर काॅल करके बताया कि नकाबपोश चार बदमाश हथियारों के बल पर कैश और जेवरात लूटकर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूर्व सैनिक ने काॅलोनी के ही एक युवक का नाम लिया। वह घर में सोता हुआ मिल गया। रात भर छानबीन के बाद भी डकैती की पुष्टि नहीं हुई। बाद में पता चला कि पूर्व सैनिक अवसाद में हैं। घर में ही जेवरात रखे हुए मिल गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि सोमवार रात तकरीबन 12:30 बजे 112 पर अजब सिंह ने काॅल किया था। जांच में जिस समय की घटना बताई गई, उस समय कोई भी नहीं निकला था। मंगलवार दोपहर में पुलिस ने पूर्व सैनिक को थाने बुलाकर पूछताछ की। उनके बेटे जितेंद्र और लक्ष्मण गुरुग्राम व ग्वालियर में रहते हैं। उनको भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि पिता अवसाद में रहते हैं। उनका इलाज चल रहा है। घर की अलमारी देखने पर जेवरात रखे हुए मिल गए। कैश नहीं रखा हुआ था। मामला फर्जी निकलने पर बेटों से कहा गया कि वह पिता के साथ रहें। झूठी सूचना देने पर कार्रवाई हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें