फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक कालीचरण सुमन को रालोद ने अपनाया, आगरा में इस सीट से जीते थे चुनाव

Wed, 18 Aug 2021 06:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पूर्व विधायक कालीचरण सुमन को करीब डेढ़ साल पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए बसपा से निकाल दिया था। इसके बाद उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) में जाने की भी अटकलें सामने आईं।
विज्ञापन
बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक ने ली रालोद की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित पूर्व विधायक कालीचरण सुमन अब राष्ट्रीय लोकदल के हो गए। सुमन समर्थकों के साथ बुधवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। सुमन 2022 के विधान सभा चुनाव में आगरा ग्रामीण सीट से दावा ठोंकेंगे। इसी सीट से सुमन 2012 में बसपा से जीतकर पहली बार विधान सभा पहुंचे थे। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक कालीचरण सुमन को करीब डेढ़ साल पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए बसपा से निकाल दिया था। इसके बाद उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) में जाने की भी अटकलें सामने आईं। बात नहीं बनने पर इन्होंने बीते कुछ महीनों से रालोद में सक्रियता बढ़ा दी। हाल ही में कहरई में पुलवामा शहीद कौशल किशोर रावत के परिजनों से मिलने आए जयंत चौधरी के कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने बताया कि वह बसपा के जिलाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहा, लेकिन मायावती ने निराधार आरोप लगाकर पार्टी से निष्कासित किया, जबकि डेढ़ साल में वह आरोप साबित नहीं कर पाईं। रालोद की किसान, गरीबों के हकों की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष उन्हें आगामी चुनाव में मौका देते हैं तो अपनी कर्मभूमि आगरा ग्रामीण से किस्मत आजमाएंगे। जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर, कप्तान सिंह चाहर और नरेंद्र बघेल ने उनका स्वागत किया है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: प्रवेश से वंचित छात्रों को एक और मौका, 31 अगस्त तक बढ़ाई तारीख

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें