फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पूर्व मंत्री के विवाहित बेटे की शादी के कार्ड बांटे, परिवार बोला 'राजनीतिक षड़यंत्र'

Tue, 02 Jul 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के छोटे पुत्र के विवाह के निमंत्रणपत्र बांटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिरसागंज के पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के छोटे बेटे की शादी के कार्ड सोमवार को किसी सिरफिरे ने शिकोहाबाद क्षेत्र में बांट दिए। इस खबर से पूर्व मंत्री का परिवार हैरान है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह को खबर मिली कि शिकोहाबाद क्षेत्र के गांवों में उनके छोटे पुत्र सुमित प्रताप सिंह की शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं। जबकि सुमित का विवाह दो साल पहले ही हो चुका है।

मामला संज्ञान में आते क्षेत्र में सियासी गलियारे में तरह-तरह की बातें होने लगीं। पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने एक व्यक्ति को निमंत्रण पत्र वितरित करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पास से कई शादी के कार्ड भी मिले। युवक से पूछताछ के बाद एक अन्य संदिग्ध को भी पुलिस ने पूछताछ के लिये थाने में बुलाया है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

पुलिस को पूरा मामला राजनीतिक षड़यंत्र का दिख रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि मामला सोमवार को तब संज्ञान में आया जब लोगों के फोन आने शुरू हुए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी। इस घटना से पूर्व मंत्री के समर्थकों में भी रोष व्याप्त है। समर्थकों का कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें