फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाने के लिए दरोगा से भिड़े लोग

Tue, 02 Jul 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पर छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत किया। इसके बाद आरोपी को थाने ले गई। 
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले की दूसरे समुदाय की युवती को एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। युवती का आते-जाते पीछा करता था। इस पर युवती ने घरवालों को बताया। मगर, पुलिस से शिकायत नहीं की। इससे युवक की हरकत बढ़ गई। 

सोमवार को युवती पुलिस के पास आ गई। फाउंड्री नगर पुलिस चौकी आरोपी नीरज को पकड़कर ले आई। इसकी जानकारी पर युवक के परिवार की महिलाएं और लोग आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने युवती पर ही आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले जाने लगी। यह देखकर महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने आरोपी को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया।

पुलिस ने रोक तो लोग भिड़ गए। बाद में पुलिस किसी तरह आरोपी को थाने ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें