आगरा। बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैयद में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर बच्चों व अभिभावकों को स्कूल में प्रवेश के लिए जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापिका सुमन सुराना ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर संजय प्लेस, वजीरपुरा, मंडी सईद खां, बुढ़ान सैयद और हरीपर्वत क्षेत्र से होकर निकाली गई।
रैली में सब पढ़ें, सब बढ़ें, यही हमारा सपना है। जैसे कई नारे लगाए गए। सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिक्षक और अतिथियों ने लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। प्रधानाध्यापक राजीव वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रशिक्षुओं और अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षिका कल्पना, आरबीएस. डिग्री कॉलेज के बी.एड. विभाग के प्रशिक्षु खुशबू, कीर्ति, शिवाली यादव, गौरव कुमार, अंकित आदि मौजूद रहे।