फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल के बीहड में चल रहे जुए का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चंबल के बीहड़ इन दिनों जुआरियों का सुरक्षित ठिकाना बने हुए हैं। क्षेत्र के बीहड़ों में चोरी-छिपे जुए के बड़े अड्डे संचालित किए जा रहे हैं, जहां रोजाना लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को कस्बे के प्राचीन किले के नीचे जुआ खेलते हुए जुआरियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर कस्बा पिनाहट के प्राचीन किले के नीचे चंबल के बीहड़ में जुए का फड़ सजा था। जुआरी हार-जीत पर दांव लगा रहे थे। किसी व्यक्ति ने जुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। आखिर इस जुए कौन संचालित कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें