फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बना मास्टर प्लान, एक जुलाई से शुरू हो रहा यह अभियान

Tue, 30 Jun 2020 04:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बरसात में संक्रमण को रोकने के लिए मास्टर प्लान
  • अब हर व्यक्ति में देखे जाएंगे कोरोना के लक्षण
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात में कोरोना वायरस के तेजी से मरीज बढ़ने की आशंका को देखते हुए हर घर का स्वास्थ्य सर्वे होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए कोरोना वायरस के लक्षणों का आकलन करेंगी। प्रमुख सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सीएमओ और एडी हेल्थ ने इसकी कार्ययोजना बनाई है।

विज्ञापन


आगरा में संचारी रोग अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें 12 विभाग शामिल रहेंगे। इसी में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को चिह्नित करने के लिए 5 से 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए पल्स पोलियो की 2650 टीमें लगाई गईं हैं। 


घर-घर जाकर होगी सर्वे

ये टीमें घर-घर जाकर टीम बुजुर्ग, किडनी-लिवर, मधुमेह, सांस रोगी, गर्भवती महिलाओं की सूची भी बनाएंगीं। पल्स ऑक्सीमेट्री के जरिए रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा जांची जाएगी। इन सभी को विटामिन सी और मल्टी विटामिन की दवा दी जाएगी। 

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जुलाई में संक्रमण से निपटने के लिए संचारी रोग अभियान में बैक्टीरिया जनित बीमारियों के अलावा जिले की 45 लाख आबादी की थर्मल स्क्रीनिंग कर कोरोना वायरस के लक्षण देखकर रिपोर्ट बनाई जाएगी। संदिग्ध नजर आने पर उसकी जांच कराएंगे।

कोरोना से बचाव की पूरी तैयारी

अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग (एडी हेल्थ) डॉ. एके सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी तैयारी है। संचारी रोग के तहत हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर लक्षण देखे जाएंगे। छिड़काव भी कराया जाएगा। तीन निजी अस्पतालों समेत सरकारी अस्पतालों में मरीजों के भर्ती करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है।

2800 बेड की व्यवस्था, जांच को पर्याप्त किट: सीएमओ

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि संक्रमण के मरीज बढ़ते हैं तो इनके लिए 2800 बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज में 100 बेड, जिला अस्पताल में 20, बरौली अहीर सीएसची में 30 बेड की व्यवस्था है। 
विज्ञापन

हिंदुस्तान कॉलेज, नेमिनाथ मेडिकल कॉलेज, फतेहपुर सीकरी, माउंट लिट्राजी स्कूल में 2650 बेड की व्यवस्था है। निजी अस्पतालों में रामरघु हॉस्पिटल, नयति हॉस्पिटल और प्रभा हॉस्पिटल भी चिह्नित कर लिए हैं। जरूरत पड़ने एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला में भी मरीज भर्ती किए जाएंगे। इसके अलावा जांच के लिए भी पर्याप्त किट हैं। 

आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि संक्रमण बढ़ता है तो निजी चिकित्सक और उनके अस्पताल पूरी तरह से सेवा देने को तैयार हैं। चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ को भी कोविड सर्विलांस टीम ने ट्रेनिंग दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें