देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस में रविवार की रात चार युवकों द्वारा मुरादाबाद की एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी।
रिश्तेदार ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री सहित रेल प्रशासन को टैग करते हुए घटना की शिकायत की। शिकायत करने के एक घंटे बाद रेलवे पुलिस सक्रिय हुई। बाद में जीआरपी ने बताया कि सीट को लेकर विवाद था।
मुरादाबाद जिले की युवती के अनुसार वो लखनऊ जाने के लिए संगम एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुई थी। उस बोगी में चार युवक बैठे हुए थे। आरोप है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। रास्ते में वो अश्लील इशारे करने लगे। जब युवती ने इसका विरोध किया तो छेड़खानी शुरू कर दी।