डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर बीएड का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। इस बार परीक्षा परिणाम से पहले उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। छात्रों से इस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। विश्वविद्यायल की ओर से पहली बार ये व्यवस्था की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड पुनर्परीक्षा का मूल्यांकन पूरा हो गया है। इसकी उत्तर कुंजी भी तैयार हो गई है। इसे 15 नवंबर तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं की आपत्तियां भी मांगी जाएंगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में पहली बार परीक्षा परिणाम से पहले उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसकी शुरुआत बीएड पुनर्परीक्षा से की जा रही है। ये परीक्षाएं 28 अक्तूबर को संपन्न हो गई हैं। इनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अंक समेत अन्य की रिपोर्ट भी तैयार हो गई है। उत्तर कुंजी जल्द जारी की जाएगी। इस तरह सभी परीक्षा परिणाम से पहले उनकी उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर विद्यार्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। किसी तरह की त्रुटि होने पर सुधार किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की सारी आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही परिणाम जारी होगा। ऐसी व्यवस्था पहली बार की जा रही है।