सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाइए। बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री शेयर करने पर मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसे ही मामले में आगरा में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री शेयर करने के मामले में पांच के खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) से जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों को थाने बुलाने के बाद नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम, फेसबुक, गूगल और व्हाट्स एप प्लेटफॉर्म पर आने वाली बाल यौन सामग्री की पहचान की जाती है। इसके लिए एआई टूल्स का प्रयोग किया जाता है। इस तरह की कोई भी सामग्री मिलने पर कंपनी एनसीएमईसी पोर्टल पर शिकायत करती हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय को अलर्ट भेजा जाता है। जिस नंबर और सर्वर का प्रयोग होता है, उसके स्थान का पता लगाया जाता है। इसके बाद संबंधित जिले में जानकारी दी जाती है। पुलिस आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करती है। साइबर क्राइम थाने में इस साल 10 महीने में 20 मामले पूर्व में दर्ज किए जा चुके हैं।
जीमेल आईडी और आईपी एड्रेस से पहचान
डीसीपी ने बताया कि साइबर क्राइम थाना की एसआई शैली गुप्ता ने तीन प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। एक मामले में गढ़ी प्रतापपुरा, कूकापुर, बाह निवासी प्रमोद कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनके खिलाफ साइबर टिपलाइन रिपोर्ट मिली थी। इसी तरह गल्ला मंडी, ताजगंज निवासी नरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उसने महिला के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। तीसरा मामला फाटक सूरजभान, बेलनगंज निवासी राजेश कुमार अग्रवाल और पल्लव मित्तल के खिलाफ दर्ज किया गया। चौथा मामला एसआई अमित कुमार ने नैनाना जाट, सदर निवासी विनय सविता के खिलाफ दर्ज कराया। आरोपियों ने अपनी आईडी से अश्लील वीडियो दूसरों को शेयर किए थे। जीमेल आईडी और आईपी एड्रेस से पहचान होने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की गई।