फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटने के पांच घंटे बाद फट गया इथेनॉल टैंकर, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कैनाल रूट बाईपास पर नगला ढक के समीप रविवार को इथेनॉल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के पांच घंटे बाद उसमें यकायक विस्फोट हो गया जिससे खेत में फैले इथेनॉल से कई स्थानों पर आग लग गई। पहले से ही मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया। ट्रैफिक रोके जाने के कारण टैंकर के आस पास किसी के नहीं होने से हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

टैंकर पीलीभीत से मथुरा रिफाइनरी के लिए 15 हजार लीटर ऐथानॉल लेकर जा रहा था। कैनाल रूट बाईपास से निकला तभी नगला ढक के पास से दोपहर 11 बजे पलट गया। टैंकर का आधा हिस्सा सड़क पर था तो आधा हिस्सा खेत पर था। टैंकर पलटने के साथ ही रिसाव शुरू हो गया। ट्रैंकर पलटने की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मिली। इसके बाद एसडीएम पंकज कुमार व थाना ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति पहुंच गए। टैंकर में ज्वलनशील इथेनॉल के रिसाव को देखते हुए डीएम, एसपी ने तत्काल ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाने के निर्देश दिए। बाईपास का ट्रैफिक रोक दिया गया। रिस रहे इथेनॉल की तीव्रता कम करने के लिए पंपसेट और फायर टैंडर के माध्यम से पानी डाला गया। यह सभी रोकथाम के कार्य चल ही रहे थे कि करीब 4 बजे टैंकर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट के साथ ही टैंकर में व खेतों में जगह जगह आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल ही टैंकर की आग पर और खेतों पर लगी आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा बाल बाल बच गया।
- जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि टैंकर में ज्वलनशील इथेनॉल था। जिसके कारण टैंकर पलटने के बाद ही जरूरी उपाय शुरू कर दिए गए। इसका लाभ मिला और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें