फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडपीठ : इटावा-मैनपुरी आगरा के साथ

Fri, 16 Jan 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आगरा समेत 17 जिलों के वकीलों की महापंचायत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अधिवक्ताओं की टीमें कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटी हुई हैं। एक टीम ने इटावा और मैनपुरी में बैठकें की तो दूसरी टीम ने नेताओं से मिलकर समर्थन मांगा। वहीं दीवानी के सभागार में आयोजित बैठक में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बैठक करके महापंचायत के आयोजन के लिए व्यवस्थाएं कीं।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय खंडपीठ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को इटावा और मैनपुरी में बैठकें कीं। बैठक में मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय और महासचिव जयकिशन पांडेय, इटावा बार के अध्यक्ष महेश तिवारी और महासचिव आरके पांडेय ने कहा कि खंडपीठ आंदोलन में दोनों जिलों के वकील आगरा के साथ खड़े हैं। प्रतिनिधिमंडल में रमाशंकर राजपूत, चंदन सिंह, आरके शाक्य, भजनलाल, नेपाल सिंह, जमुना प्रसाद शामिल थे।
गुरुवार को संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव से मुलाकात की। रामसहाय ने कहा कि वे फीरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव और मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप सिंह से भी महापंचायत में शामिल होने का आग्रह करेेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही आगरा के वकीलों की मुलाकात सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से कराएंगे। उधर, सपा विधायक छोटेलाल वर्मा ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

राजबब्बर और प्रदीप माथुर ने दिया समर्थन
आगरा। आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के प्रवक्ता राजबब्बर और कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर से मुलाकात करके आगरा में खंडपीठ आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। प्रदीप माथुर ने 17 जनवरी की महापंचायत में शामिल होने की बात कही है। आगरा एडवोकेटे्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि वे दिल्ली में पूर्व सांसद राजब्बबर से मिले। इस पर राजबब्बर ने कहा कि आगरा से वे दो बार सांसद रहे हैं। उनका समर्थन आगरा, फीरोजाबाद और फतेहपुरसीकरी की जनता के साथ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें