फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेबीपीएल अंडर-16 के फाइनल में पहुंची एटा की बालाजी अकादमी

विज्ञापन
जेबीपीएल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही जेबीपीएल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में एटा की बालाजी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में टीम ने एसके स्पोर्ट्स क्लब को 196 रनों के बड़े अंतर से हराया। बालाजी की इस बड़ी जीत के नायक आर्यन चौधरी रहे, जिन्होंने महज 42 गेंदों पर 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
विज्ञापन

जेबी स्पोर्ट्स हब के तत्वावधान में बमरौली कटारा स्थित मैदान पर हो रही प्रतियोगिता में आगरा के साथ एटा सहित विभिन्न शहरों की क्रिकेट अकादमियां हिस्सा ले रही हैं। बृहस्पतिवार को पहले बालाजी क्रिकेट अकादमी, एटा और शिवा क्रिकेट अकादमी के बीच लीग मुकाबला खेला गया। इसके बाद सेमीफाइनल में बालाजी क्रिकेट अकादमी ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 240 रन बनाए। आर्यन चौधरी ने 42 गेंदों पर 90 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसमें चार चौके और सात छक्के लगाए। नवदीप ने 17 गेंदों पर 43 और गौरव धोलपुरिया ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसके स्पोर्ट्स क्लब की टीम बालाजी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 13.5 ओवर में महज 44 रन पर सिमट गई। आर्यन यादव ने चार विकेट झटके, जबकि गौरव धौलपुरिया, मोहित यादव और आर्यन चौधरी ने दो-दो विकेट हासिल किए। शानदार बल्लेबाजी के लिए आर्यन चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इस जीत के साथ एटा की बालाजी क्रिकेट अकादमी जेबीपीएल अंडर-16 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला छह नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल से होगा। इसमें स्प्रेंडल क्रिकेट अकादमी और रघुवंशी मेडिकल फाइटर की टीमें आमने-सामने होंगी। विजेता टीम फाइनल में बालाजी क्रिकेट अकादमी से भिड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें