फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा रेलवे स्टेशन बनेगा मालगाड़ियों का हब, अतिरिक्त ट्रैक बिछेंगे, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी स्थापना

Wed, 20 Jan 2021 11:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
एटा रेलवे स्टेशन की रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे अब एटा के रेलवे स्टेशन को मालगाड़ियों का हब बनाने जा रहा है। यहां अब तक केवल एक ट्रैक बरहन से आगरा तक बिछा हुुआ है। इसके विद्युतीकरण का काम समाप्त होने के कगार पर है। वहीं रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा की ओर मालगाड़ियों को खड़ा करने के लिए नया ट्रैक बिछाया जाएगा। यहां दो ट्रैक बिछाए जाएंगे, इससे मालगाड़ियां आसानी से खड़ी हो सकें। वहीं प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी और सिग्नलों को दुरुस्त कराया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी स्थापना
एटा रेलवे की स्थापना सन 1949 में तत्कालीन देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। मंडल का पुराना रेलवे स्टेशन होने के बावजूद यहां सवारी गाड़ियों का आवागमन ज्यादा नहीं रहा। एक मात्र पैसेंजर ट्रेन बरहन से एटा तक आती और जाती है। हालांकि इस एक मात्र सवारी गाड़ी से जलेसर और अवागढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत रहती है। यह बात अलग है कि कोरोना संक्रमण काल से यह ट्रेन बंद चल रही है। 

उत्तर मध्य रेलवे के जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मालगाड़ियों में वैगन की संख्या ज्यादा होती है, इससे उनकी लंबाई ज्यादा हो जाती है। अभी तक एटा में रेलवे ट्रैक की लंबाई कम है, केवल रेलवे स्टेशन के सामने ही दो ट्रैक हैं जिन पर मालगाड़ियां खड़ी हो पाती हैं। इनके सिग्नल भी सवारी गाड़ियों के अनुसार लगाए गए हैं। डीआरएम मोहित चंद्रा के आदेश के बाद अब दक्षिण दिशा की ओर रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर रेलवे द्वारा दो ट्रैक बनाए जाएंगे। जहां मालगाड़ियां आराम से खड़ी हो सकें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वहीं वर्तमान ट्रैक के सिग्नल भी दुरुस्त कर आगे लगवाए जाएंगे। जवाहर तापीय परियोजना के लिए एटा रेलवे स्टेशन से सीधी मालगाड़ी गुजरेंगी, इस दौरान यहां यूरिया और सीमेंट की रैक लेकर आने वाली मालगाड़ियों के लिए अलग से दो ट्रैक बनवाए जाएंगे। 

मलावन तक बन रहा रेलवे ट्रैक
मलावन में 620-620 मेगावाट की दो इकाईयां लगाई जा रही हैं। मलावन स्थित जवाहर विद्युत तापीय परियोजना में काम द्रुत गति से चल रहा है। इसी प्लांट के लिए कोयला और पेट्रोलियम पदार्थ ले जाने के लिए वर्तमान में यहां एटा से मलावन तक रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है। 

रेलवे रोड होगा बाधित
जीटी रोड पर जाम लगने की स्थिति में कासगंज और अलीगढ़ से आने वाले छोटे वाहन रेलवे रोड होकर निकल आते हैं, यहां मालगाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद इस रास्ते से निकलने में लोगों को दिक्कत होगी। कारण रेलवे प्लेटफार्म के मात्र दस मीटर आगे ही सड़क और क्रॉसिंग है, जो आने वाले समय में अधिकांश बंद रहा करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें